{"_id":"624c4b70f9ccf446cf5d451a","slug":"lucknow-after-the-animals-now-adcp-west-will-take-care-of-the-future-of-the-children-adopted-the-basic-primary-school-aminabad-under-the-school-chalo-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : जीव-जंतु के बाद अब बच्चों का भविष्य सवांरेंगे एडीसीपी पश्चिम, स्कूल चलो अभियान के तहत बेसिक प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : जीव-जंतु के बाद अब बच्चों का भविष्य सवांरेंगे एडीसीपी पश्चिम, स्कूल चलो अभियान के तहत बेसिक प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद लिया गोद
Tue, 05 Apr 2022 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Apr 2022 08:30 PM IST
सार
अब उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर भविष्य सवांरने का सिलसिला शुरू किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान के तहत उन्होंने बेसिक प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद को गोद लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में तैनात एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा की पहचान एक बेहतरीन पुलिस अधिकारी की तो है ही। वहीं उन्होंने पिछले तीन सालों में चिड़ियाघर में जानवरों को गोद लेकर उनकी देखभाल कर अपनी अलग पहचान बनाई। इस पहचान में एक और अध्याय जुड़ गया है। अब उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर भविष्य सवांरने का सिलसिला शुरू किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान के तहत उन्होंने बेसिक प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद को गोद लिया है। ताकि उनका समाजसेवा का अभियान जारी रहे।
विज्ञापन
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक एक पढ़ा लिखा राष्ट्र ही सर्वांगीण विकास कर सकता है । मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत सभी अधिकारियों से एक स्कूल गोद लेने का आवाहन किया गया था। जिसके चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेकर बेसिक प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद नगर क्षेत्र-3 को गोद लिया है । मंगलवार को स्कूल में जाकर बच्चों से परिचय लेने के साथ उनको पढ़ाया। वहीं उन्हें कॉपी, ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल, पेन, मास्क, टॉफी, बिस्किट आदि गिफ्ट भी दिया । साथ ही बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी व व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक स्कूल में आने वालों बच्चों की संख्या को सुधारना और पढ़ाई का लेवल सुधराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी शिक्षकों को पढ़ाई का माहौल देकर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही स्कूल की मूलभूत सुविधा के दौर पर स्वच्छ वातावरण, पानी व बिजली की व्यवस्था करना हमारी प्रथामिकता होगी। आज बच्चों के बीच विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रतन श्रीवास्तव और अमीनाबाद इंस्पेक्टर बृजेश कुमार द्विवेदी के साथ स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सप्ताह में एक दिन देंगे बच्चों को शिक्षा
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक विद्यालय का निरीक्षण भी सोमवार को किया। वहां पर कई समस्याएं हैं। दीवार पूरी तरह से गिर गई है। पीने केलिए साफ पानी का इंतजाम नहीं है। बच्चों को खेलने के लिए कोई संसाधन नहीं है। इन सभी समस्याओं का जल्द ही हल करवाया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्कूल में चिकित्सा कैंप भी लगाए जाएंगे। स्कूल में बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षित करने के लिए ऑडियो व विजुअल एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। एडीसीपी के मुताबिक वह हर सप्ताह एक दिन बच्चों को खुद पढ़ाएंगे ताकि शिक्षकों से उनका हर सप्ताह आमना-सामना होता रहे।