लखनऊ : ट्रैवेल एजेंसी संचालिका की हत्या कर शव औरास के जंगल में फेंका, पुलिस ने तीन को दबोचा
शबनम ने बताया कि 28 अप्रैल को जब वह रूबी के घर काम के लिए पहुंची तो ताला लगा मिला। इस पर उसने रूबी को काल किया, तो किसी युवती ने उठाया और रूबी बनाकर बात की। इस पर शबनम को शक हुआ पर उसके कुछ समझ में नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मड़ियांव इलाके की रहने वाली ट्रैवल एजेंसी संचालिका रूबी पांडेय की हत्या कर दी गई । उसका शव उन्नाव के औरास स्थित जंगल में फेंक दिया गया था। काफी दिनों से लापता संचालिका की तलाश में असफल रहे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए मडियांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने संचालिका के मोबाइल से मिले सुराग से तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें ट्रेवेल एजेंसी संचालिका के दोस्त, उसकी मंगेतर और मुंहबोले भाई को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने उनके पास से मृतक का सामान और शव को ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई कार भी बरामद की है।
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक मड़ियांव के कृष्णलोक कॉलोनी में 34 वर्षीय रूबी पांडेय अकेली रहती थी और ट्रेवेल एजेंसी चलाती थी। रूबी के घर शबनम नाम की एक महिला काम करती थी। शबनम ने दो मई को लविवि स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले रूबी के भाई अमित को बताया कि रूबी 27 अप्रैल की शाम को घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। शबनम ने बताया कि 28 अप्रैल को जब वह रूबी के घर काम के लिए पहुंची तो ताला लगा मिला। इस पर उसने रूबी को काल किया, तो किसी युवती ने उठाया और रूबी बनाकर बात की। इस पर शबनम को शक हुआ पर उसके कुछ समझ में नहीं आया।
इसके बाद उसने फिर रूबी के नंबर पर फोन किया तो फोन किसी युवक ने उठाया। नौकरानी को अनहोनी की आशंका तो दो मई को उसने इस बारे में रूबी के भाई अमित को बताया। अमित इस बात की शिकायत लेकर मड़ियांव पुलिस के पास पहुंचा और बहन के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत की। एसीपी अलीगंज अली अब्बास ने बताया कि रूबी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और वाट्सऐप चैट को जब चेक किया गया तो चिनहट के पीतांबरा कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार सिंह की डिटेल के साथ ही इंदिरानगर निवासी वरूण कुमार मिश्र के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने जब रूबी के भाई से दोनों का जिक्र किया तो रूबी के भाई ने बताया कि रजनीश उनकी बहन का बहुत पुराना दोस्त है, जबकि वरूण रूबी का मुंहबोला भाई है।
एडीसीपी उत्तरी व अपराध प्राची सिंह के मुताबिक़ इस मामले में मंगलवार को मड़ियांव पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फैजउल्लागंज इलाके डिजायर कार सवार रजनीश, उसकी मंगेतर सीतापुर निवासी कविता सिंह और मुंहबोले भाई वरूण को पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के पास से रूबी का पर्स और पर्स में रखी घड़ी, अंगूठी, तीन मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ की गई तो तीनों ने 27 अप्रैल की रात को ही रूबी की हत्या करने की बात कबूली।
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बर्थडे पार्टी के बहाने बुला की हत्या
एसीपी अलीगंज ने बताया कि पूछताछ में रजनीश ने बताया कि रूबी ने उसका कोई अश्लील विडियो बना लिया था। इसी विडियो के आधार पर वह उसको ब्लैकमेल कर रही थी और अब तक 20 लाख रुपये भी ऐंठ चुकी थी। बावजूद इसके रूबी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी से परेशान होकर रजनीश ने अपनी मंगेतर और दोस्त वरूण के साथ मिलकर रूबी की हत्या का प्लान बनाया और बर्थडे पार्टी का बहाना करके उसको 27 अप्रैल को अपने घर बुलाया।
रूबी जब रजनीश के घर पहुंची तो आरोपितों ने उसकी तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी और डिजायर कार से शव को उन्नाव के औरास इलाके में ले जाकर एक जंगल में फेंक दिया। 28 अप्रैल को उन्नाव पुलिस को रूबी का शव मिला, पर शव की पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे गुजर जाने के बाद उन्नाव पुलिस ने रूबी के शव को अंतिम संस्कार कर दिया। मड़ियांव पुलिस ने जब औरास थाने से संपर्क किया तो वहां की पुलिस ने रूबी के शव की फोटो दिखाई। शव की फोटो रूबी के परिवारीजनों को दिखाई गई तो उन लोगों ने उसकी पहचान कर ली। रूबी की हत्या के बाद तीनों आरोपित नैनीताल चले गए थे। एसीपी ने बताया कि आरोपित रजनीश आईटीआई किए हुए है और अपना प्राइवेट काम करता है, जबकि उसकी मंगेतर कविता सिंह इंदौर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।