{"_id":"5f3b9406bf431d427e222e33","slug":"lucknow-advocates-gathered-in-front-of-vidhan-bhavan-demanding-school-fee-waive-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजधानी लखनऊ में वकीलों ने किया प्रदर्शन, स्कूलों की फीस माफ करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजधानी लखनऊ में वकीलों ने किया प्रदर्शन, स्कूलों की फीस माफ करने की उठाई मांग
Tue, 18 Aug 2020 02:10 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
विधान भवन के सामने इकट्ठा हुए अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बच्चों की स्कूल फीस माफी की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विधान भवन के सामने चटाई बिछाकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों के संबंध में जनता से सहयोग मांगा। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फीस माफी की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश कुमार सिंह, महामंत्री संजीव पांडेय और लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र यादव जीतू ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे अधिवक्ता विधान भवन के सामने इकट्ठा हुए। उनका कहना है कि अभिभावकों के ऊपर स्कूल प्रबंधक फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान जब अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, लोगों के पास आय के साधन खत्म हो चुके हैं, ऐसे में अभिभावकों के सामने बच्चों की फीस भरने का संकट खड़ा हो गया है।
जीतू ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के साथ स्कूल खानापूर्ति कर रहे हैं। सरकार के जिम्मेदार लोग अभिवावकों की मांगों के प्रति मौन हैं।