{"_id":"62a8a60ee32ab058df06041a","slug":"lucknow-adg-prakash-d-returned-from-central-deputation-soon-four-more-ips-officers-will-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे एडीजी प्रकाश डी, जल्द चार और आईपीएस अधिकारियों की होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे एडीजी प्रकाश डी, जल्द चार और आईपीएस अधिकारियों की होगी वापसी
Tue, 14 Jun 2022 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:45 PM IST
सार
अगले तीन माह में वर्ष 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी तिलोत्मा वर्मा, वर्ष 1992 बैच के आनंद स्वरूप और वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन व अनुपम कुलश्रेष्ठ वापस आएंगे।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से एक और अधिकारी की यूपी काडर में वापसी हो गई है। जल्द ही और चार अधिकारी वापस आएंगे। वर्ष 1994 बैच के आईपीएस प्रकाश डी अभी तक सीआरपीएफ में आईजी के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती लखनऊ में ही मध्य जोन में थी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्होंने यूपी में अपनी ज्वाइनिंग दे दी।
विज्ञापन
अगले तीन महीने में केंद्र में यूपी का प्रतिनिधित्व और कम हो जाएगा। वर्तमान में प्रकाश डी के वापस आने के बाद अब सिर्फ 39 अधिकारी ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अगले तीन माह में वर्ष 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी तिलोत्मा वर्मा, वर्ष 1992 बैच के आनंद स्वरूप और वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन व अनुपम कुलश्रेष्ठ वापस आएंगे। इसके अलावा दीपेश जुनेजा भी लगभग डेढ़ वर्ष के शैक्षिक अवकाश के बाद लौट रहे हैं। डीजी रैंक के अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल, एडीजी रैंक के आशीष गुप्ता, दलजीत चौधरी, रघुबीर लाल और डीआईजी रैंक की अधिकारी हैप्पी गुप्तन की प्रतिनियुक्ति अवधि भी इसी साल पूरी हो रही है। हालांकि इसमें से अधिकतर ने प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
कोटे के एक तिहाई अधिकारी ही बचे हैं प्रतिनियुक्ति पर
बीते दिनों आईपीएस अफसरों का काडर रिव्यू हुआ था। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर यूपी के अफसरों का कोटा 112 से बढ़ा कर 117 किया गया था। वर्तमान में कोटे का एक तिहाई अफसर यानी 39 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तिलोत्मा वर्मा, आनंद स्वरूप, मुथा अशोक जैन और अनुपम कुलश्रेष्ठ के वापस आने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बचे अधिकारियों की संख्या 35 ही बचेगी। वहीं यूपी के जो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं, उन्हें एनओसी नहीं मिल रही है। ऐसे अधिकारियों की संख्या लगभग बारह है। इसमें एसपी से लेकर एडीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन