{"_id":"69b05337237a989cda06c87c","slug":"lucknow-accused-arrested-at-lucknow-airport-with-ganja-worth-rs-6-23-crore-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर 6.23 करोड़ के गांजे के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, बैंकॉक से लाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर 6.23 करोड़ के गांजे के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, बैंकॉक से लाया था
Tue, 10 Mar 2026 10:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:51 PM IST
सार
कस्टम विभाग को गांजा तस्करी को लेकर इनपुट मिले थे। आरोपी बैंकॉक से छह करोड़ से ज्यादा का गांजा लेकर आया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बरामद किया गया गांजा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोमवार रात बैंकॉक से आए युवक के पास 6.23 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) पकड़ा। सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.23 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग को सोमवार को गांजा आने की खुफिया जानकारी मिली थी। उसी रात 11:10 बजे बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची। उसमें सवार सहारनपुर के देवबंद निवासी शनावर को विभाग ने हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल के पास रोक लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ईरान संकट: लखनऊ की शादियों और रेस्टोरेंट पर पड़ा सीधा असर, सिर्फ बड़े होटलों को हो रही है गैस सप्लाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Lucknow: लखनऊ में 60 फीसदी दुकानें बंद, मॉल के फूड कोर्ट पर भी असर, घरेलू सिलिंडर के लिए शुरू हुई मारामारी
आरोपी के पास मौजूद सामान की जब तलाशी ली गई तो उसमें सात पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच बरामद हुए। इन पाउचों में हाइड्रोपोनिक वीड भरे हुए थे। विभाग ने इसकी जानकारी सरोजनीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।