फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accident on Lucknow- Ayodhya highway, fierce collision between dumper and container

Lucknow: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की जलकर मौत

Thu, 15 May 2025 10:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 May 2025 10:33 AM IST
सार

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक डंपर और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lucknow: Accident on Lucknow- Ayodhya highway, fierce collision between dumper and container
टक्कर के बाद कंटेनर में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। रोड क्रॉस कर रहे मौरंग लदे डंपर में पीछे से मौरंग लदी कंटेनर टकरा गई। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई और ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा चिनहट थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित सेमरा गांव मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद कंटेनर का ड्राइवर केबिन मे ही फंसा रह गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हेल्पर अंकित को पुलिसकर्मियों ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद शव को निकलवाया। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed