{"_id":"6994ab47b4fb533ce00af4c9","slug":"lucknow-a-young-woman-hanged-herself-to-death-in-dubagga-turning-wedding-celebrations-into-mourning-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुबग्गा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दो को हुई थी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुबग्गा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दो को हुई थी सगाई
Tue, 17 Feb 2026 11:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:24 PM IST
सार
लखनऊ के दुबग्गा के एक गांव में एक 22 वर्षीय कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल की सगाई हो चुकी थी और अब घर में शादी की तैयारियां हो रही थीं।
विज्ञापन
कोमल पाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबग्गा के मौरा गांव में मंगलवार देर शाम 22 वर्षीय कोमल पाल ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शादी की तैयारियों की चर्चा थी, वहां अब मातम पसरा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक मौरा गांव निवासी कोमल ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजन पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में गए हुए थे। वापस लौटने पर दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। कोमल पंखे से लटकी मिली।
विज्ञापन
बताया गया कि 2 फरवरी को उसकी सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि कोमल आगे पढ़ाई करना चाहती थी, जबकि परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोमल के पिता सुशील पाल ने भी एक वर्ष पहले गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक कोमल पर भी आ गई थी। परिवार में चार छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एक साल के भीतर पिता और अब बेटी की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस आंगन में शहनाई बजने की तैयारी थी, वहां अब सिसकियां गूंज रही हैं।