Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young man on his way to distribute his wedding cards died after a dump truck collided with his moto

Lucknow: अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Mon, 02 Feb 2026 08:10 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 08:10 PM IST
सार

लखनऊ के गुडंबा इलाके में शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान पथ पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल है। शादी से पहले घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Lucknow: A young man on his way to distribute his wedding cards died after a dump truck collided with his moto
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले गुडंबा के पैकरामऊ निवासी गोपी कुमार कनौजिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ममेरे भाई गोविंद के साथ बाइक से निकले थे। हादसे में गोविंद घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। गोपी के चाचा रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि उनका भतीजा गाड़ी चालक था।

विज्ञापन


नौ फरवरी को गोपी का तिलक था और 13 फरवरी को कुर्सी रोड निवासी युवती से शादी होनी थी। गोपी रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे घर से बाराबंकी निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। रास्ते में बीबीडी स्थित किसान पथ के पास तेज रफ्तार डंपर पीछे से उनकी बाइक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि गोपी और गोविंद लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन

वाहन छोड़कर भाग निकला चालक

हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। गोविंद को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोपी के पास मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाले घर में पसरा मातम

गोपी के परिवार में पिता मनोज कुमार खेती करते हैं। मां मंजू देवी और दो छोटे भाई संतोष व अनिकेश हैं। गोपी की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। लड़की पक्ष के लोग भी खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे। दोनों ही परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि दोनों ही घर के लोगों ने शादी की सारी तैयारियां कर ली थीं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed