{"_id":"69989f9d60f8f42ee603a680","slug":"lucknow-a-woman-travelling-in-an-auto-from-budheshwar-square-became-the-victim-of-a-pickpocket-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बुद्धेश्वर चौराहे से ऑटो में बैठी महिला बनी टप्पेबाज का शिकार, शादी से लौटते वक्त पार किए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बुद्धेश्वर चौराहे से ऑटो में बैठी महिला बनी टप्पेबाज का शिकार, शादी से लौटते वक्त पार किए गहने
Fri, 20 Feb 2026 11:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:23 PM IST
सार
ऑटो में बैठी बुर्का पहने एक अज्ञात महिला जो दो बच्चों के साथ सवार हुई थी, कुछ ही मिनटों में लाखों की खुशियों पर हाथ साफ कर फरार हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुद्धेश्वर चौराहा की सर्विस लाइन से शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार दोपहर एक बजे घर लौट रही महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। ऑटो में बैठी बुर्का पहने एक अज्ञात महिला जो दो बच्चों के साथ सवार हुई थी, कुछ ही मिनटों में लाखों की खुशियों पर हाथ साफ कर फरार हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़िता अनिता मौर्या के अनुसार वह दोपहर करीब 1 बजे परिवार के साथ ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात महिला दो बच्चों के साथ ऑटो में आकर बैठ गई। कुछ दूरी पर वह महिला उतर गई। उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ।जब पीड़िता दुबग्गा कानपुर बाईपास के पास पहुंचीं और बैग की जांच की, तो उसमें रखा सोने का हार, मांगटीका समेत अन्य गहने गायब थे। जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए की बताई गई है।
विज्ञापन
गहनों के गायब होते ही शादी की खुशियां मायूसी में बदल गईं। पीड़िता को पूरा विश्वास है कि बीच रास्ते में बैठी महिला ही धोखे से उनके गहने पार कर ले गई। घटना के बाद पहले पीड़िता ने दुबग्गा पुलिस से शिकायत की, लेकिन जांच में घटनास्थल पारा क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद उन्होंने पारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।बुद्धेश्वर चौराहा चौकी इंचार्ज विनय पटेल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन