फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A woman, traumatized by beatings, committed suicide by jumping into a river with her six-year-old son

Lucknow: पिटाई से आहत महिला ने छह वर्षीय बेटे के साथ नदी में कूदकर दी थी जान, ऐसे सामने आई सच्चाई

Mon, 25 May 2026 09:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 25 May 2026 09:03 PM IST
सार

दोनों के शव चौक स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में मिले थे। महिला 22 मई को देवर और ननद से झगड़े के बाद छोटे बेटे को लेकर निकली थी।

विज्ञापन
Lucknow: A woman, traumatized by beatings, committed suicide by jumping into a river with her six-year-old son
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चौक स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास रविवार को गोमती नदी में जो दो शव मिले थे वह मां-बेटे के थे। सोमवार को शवों की शिनाख्त मड़ियांव के लहुरामऊ निवासी कौसर और उनके बेटे अरहान के रूप में हुई। कौसर के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पिटाई का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि कौसर के भाई इमरान सोमवार को फैजुल्लागंज चौकी पहुंचे थे। परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बड़ी पकारिया हसनगंज निवासी कौसर के भाई इमरान ने बताया कि उनकी बहन ससुराल में दो बेटों अरहान (6) और आदिल के साथ रहती थीं। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनके पति शादाब की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शादाब ई रिक्शा चलाते थे। पति की मौत के बाद कौसर सिलाई करके परिवार का खर्च चला रही थीं।
विज्ञापन


इमरान का आरोप है कि ससुराल वाले कौसर को अक्सर प्रताड़ित करते थे। पति की मौत के बाद यह अभद्रता और बढ़ गई थी। 22 मई को कौसर की ननद और देवर ने उनसे झगड़ा किया। आरोप है कि दोनों ने कौसर की पिटाई भी की, जिससे नाराज होकर वह बेटे अरहान के साथ घर से निकल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों ने 23 मई को उन्हें कौसर के गायब होने की सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कौसर का फोन बंद था। इमरान परिवार के साथ कौसर की ससुराल पहुंचे। वहां भांजे आदिल ने बताया कि 22 मई को दोपहर में लड़ाई झगड़ा हुआ था। इसके बाद मां घर से निकल गई थीं।


पुलिस चौकी पहुंचे तो हुई जानकारी
कौसर के बड़े भाई इसरार सोमवार को फैजुल्लागंज चौकी पहुंचे और मामले में कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस ने उन्हें गोमती नदी में मिले शवों की जानकारी दी। इसके बाद इसरार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बहन और भांजे के शवों की शिनाख्त की। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। आदिल कक्षा तीन का छात्र है, जबकि अरहान ने अभी स्कूल जाना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed