फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A teenager was gang-raped by four youths; she pleaded with folded hands but the accused refused to l

लखनऊ: किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हाथ जोड़ा मिन्नतें की फिर भी नहीं माने आरोपी; केस दर्ज

Sat, 11 Oct 2025 10:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Oct 2025 10:24 PM IST
सार

Rape in Lucknow: लखनऊ में एक घिनौनी हरकत हुई है। बाग में मौजूद चार युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Lucknow: A teenager was gang-raped by four youths; she pleaded with folded hands but the accused refused to l
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंथरा के हरौनी इलाके में शनिवार दोपहर 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया फिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने चार युवकों के खिलाफ बंथरा थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई है। छोटी बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी हरौनी बाजार गई थी। वहां उसका एक दोस्त मिल गया। बातचीत करते हुए दोनों पास में ही एक बाग में चले गए। आरोप है कि इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में बहन के घर पहुंची और सारी घटना बहन व बहनोई को बताई। वे लोग उसे लेकर हरौनी चौकी पहुंचे। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


नाम लेकर एक दूसरे को पुकार रहे थे आरोपी
किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। किशोरी के पिता उन्हीं नाम के आधार पर तहरीर बंथरा पुलिस को दी है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि घटना के वक्त आरोपियों का एक अन्य साथी भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ जोड़ा...मिन्नत की, फिर भी नहीं माने आरोपी
किशोरी ने परिजनों को बताया कि चारों आरोपियों ने उसको घेर रखा था। उसने आरोपियों के हाथ जोड़े, मिन्नत की पर आरोपियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। हिम्मत जुटाकर उसने विरोध भी किया, पर आरोपियों ने उसे मारापीटा। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से किशोरी व उसके परिजन सहमे हुए हैं। उन लोगों ने किसी से बात करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित किशोरी 11वीं की छात्रा है, जबकि पुलिस का दावा है कि किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed