फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A teenaged boy murdered his aunty and uncle in Indira Nagar Lucknow.

Lucknow: नाबालिग भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर की हत्या, मां के साथ विवाद होता देख ताबड़तोड़ दागीं गोलियां

Wed, 17 Jul 2024 12:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Jul 2024 12:54 AM IST
सार

मंगलवार रात करीब नौ बजे किशोर घर पहुंचा तो नशे में धुत राजेंद्र का उसकी मां पुष्पा से झगड़ा होते देखा। इससे गुस्साए किशोर ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

विज्ञापन
Lucknow: A teenaged boy murdered his aunty and uncle in Indira Nagar Lucknow.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदिरा नगर के तकरोही में मंगलवार रात 16 साल के किशोर ने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। ममेरे भाई पर भी फायर झोंका तो उसके बाएं हाथ पर गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


तकरोही निवासी राजेंद्र सिंह चौहान (62) गन्ना संस्थान से सेवानिवृत्त थे। घर पर पत्नी सरोज (55), तीन बड़े भाई व उनके परिवार के अलावा बहन पुष्पा अपने 16 साल के बेटे के साथ रहती हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार में आपस में विवाद व मनमुटाव था।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे किशोर घर पहुंचा तो नशे में धुत राजेंद्र का उसकी मां पुष्पा से झगड़ा होते देखा। इससे गुस्साए किशोर ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगने से उसके राजेंद्र और सरोज की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्रवण घायल हो गया। उसे लोहिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश
डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द वह गिरफ्त में होगा। घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed