फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A reckless Scorpio driver crushed several people, the driver was arrested

Lucknow News: भाजपा झंडा लगी एसयूवी ने आठ लोगों को मारी टक्कर, युवक की मौत; कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Aug 2025 11:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Aug 2025 11:14 AM IST
सार

Lucknow road accident: लखनऊ में शनिवार देर रात गलत तरीके से स्कॉर्पियो कार चला रहे एक चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow: A reckless Scorpio driver crushed several people, the driver was arrested
इसी वाहन ने कई लोगों को कुचला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पीजीआई के तेलीबाग में शनिवार देर रात भाजपा झंडा लगी तेज रफ्तार एसयूवी ने मंदिर जा रहे आठ लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। पीजीआई पुलिस ने हत्या का प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक हुसैनगंज निवासी अक्षय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेलीबाग शनि मंदिर की तरफ से कैंट की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले राम भरोसे मौकुलाल पुलिस चौकी के पास एक स्कूटी में टक्कर मारी, फिर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए वरदानी हनुमान मंदिर की ओर बढ़ी। लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। उसने कार को बैक कर फिर से कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान कई गाड़ियां भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद देवीखेड़ा के पास स्कॉर्पियो का टायर फट गया, लेकिन चालक फटे टायर पर ही गाड़ी दौड़ाता रहा। हादसे में तेलीबाग के बलदेव विहार कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी गार्ड आनंद प्रकाश, राहगीर तेलीबाग निवासी राजेश व एक अज्ञात युवक (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवक घटनास्थल के पास चाउमीन का ठेला लगाता था। संभवत: वह नेपाल का रहने वाला है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही से की आरोपी ने की मारपीट

हादसे के वक्त बाइक से गुजर रहे सिपाही व अन्य लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने के लिए एसयूवी बैक कर दी। सिपाही ने जब आरोपी को एसयूवी से बाहर निकाला तो वह उनसे मारपीट करने लगा। इससे नाराज लोगों ने चालक को जमकर धुन दिया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने आरोपी को पकड़ लिया और एसयूवी कब्जे में ली। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आनंद, राजेश व अज्ञात युवक को पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत हो गई।

लूट और डकैती के आठ केस हैं दर्ज

इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार एसयूवी चालक हुसैनगंज निवासी अक्षय सिंह है। इस पर पहले लखनऊ, बाराबंकी व रायबरेली में चोरी, लूट, डकैती और अपहरण आदि के आठ केस दर्ज हैं। एसयूवी सीज की गई। आशंका है कि आरोपी शराब के नशे में था। दुर्गा मंदिर, तेलीबाग निवासी घायल युवक राजेश की पत्नी नगमा की तहरीर पर आरोपी एसयूवी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। 

इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक अक्षय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी अक्षय सिंह हुसैनगंज इलाके में एक होटल चलाता है। घटना के वक्त वह तेलीबाग से कैंट होते हुए हुसैनगंज जा रहा था।

100 से अधिक की रफ्तार में दिखी एसयूवी

हादसे का वीडियो भी सामने आया है। 1.20 मिनट के इस वीडियो में एसयूवी चालक 100 की स्पीड में गाड़ी भगाते हुए दिखा। मंदिर के पास हादसे के बाद आरोपी ने एसयूवी बैक की और फुटेज में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed