{"_id":"6921c0bae72e33fc9f0b9dc8","slug":"lucknow-a-powerful-explosion-in-a-moving-car-the-ev-turned-into-a-ball-of-fire-in-seconds-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चलती कार में तेज धमाका, कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनी ईवी, तीन लाख कैश और दस्तावेज खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चलती कार में तेज धमाका, कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनी ईवी, तीन लाख कैश और दस्तावेज खाक
Sat, 22 Nov 2025 07:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:25 PM IST
सार
लखनऊ के पारा क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक कार कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई। धमाके में तीन लाख रुपये व दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
धमाके में जली ईवी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के पारा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आलमनगर पुल उतरते ही एक इलेक्ट्रॉनिक कार में अचानक तेज धमाका हुआ और कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। देखते-ही-देखते लपटें इतनी विकराल हो गईं कि पूरी गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार काकोरी के दशहरी मोड़ निवासी मोहम्मद फरमान अली जो पेशे से ज्वेलर कारोबारी हैं। कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनका वाहन आलमनगर पुल से उतरा तभी पीछे की ओर जोरदार धमाका हुआ और शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग फैल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसआईआर : अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं...तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेगा, दिक्कत आए तो ऑफलाइन का विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'SIR के लिए बढ़ाया जाए समय...', अखिलेश बोले- जनता और मुद्दों में हारने लगे तो ले आए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
आग लगते ही फरमान अली किसी तरह कार से बाहर छलांग लगाकर निकल आए और उनकी जान बच गई। हालांकि कार में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, तीन लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई जबकि कार पूरी तरह खाक हो चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन