फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A new 'game' between the police and the shooters in the Umesh Pal murder case will start from today

Lucknow : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और शूटर्स के बीच आज से शुरू होगा नया 'खेल', एक नई लिस्ट तैयार

Mon, 13 Mar 2023 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 01:00 AM IST
सार

दरअसल, साेमवार से अदालतों के खुलने पर उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी आत्मसमर्पण करने के लिए सारे हथकंडे अपनाएंगे तो पुलिस भी अपनी पूरी ताकत उनको अदालत पहुंचने से पहले गिरफ्तार करने में लगाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: A new 'game' between the police and the shooters in the Umesh Pal murder case will start from today
demo pic...

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर ही प्रयागराज पुलिस और शूटरों की तलाश में जुटी एसटीएफ सोमवार से नई रणनीति पर काम करेगी। दरअसल, साेमवार से अदालतों के खुलने पर उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी आत्मसमर्पण करने के लिए सारे हथकंडे अपनाएंगे तो पुलिस भी अपनी पूरी ताकत उनको अदालत पहुंचने से पहले गिरफ्तार करने में लगाएगी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर साबरमती जेल में बंद उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद को वापस यूपी लाने के लिए प्रयागराज पुलिस अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। अतीक की साबरमती जेल में गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और बी वारंट मिलते ही उसे तत्काल यूपी लाने के लिए प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की एक टीम अहमदाबाद भेजी गयी है। 
विज्ञापन


अतीक के अलावा अशरफ को भी उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की कवायद सोमवार से की जानी है। पुलिस की नजरें उन लोगों पर भी हैं जो आरोपियों की सरेंडर करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त तैयार कर उनकी गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed