फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A man died when a wall collapsed on him.

Lucknow: देर रात घर में युवक पर गिरी शौचालय की दीवार, इलाज के दौरान मौत

Tue, 06 Aug 2024 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Aug 2024 12:11 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के महानगर के नया बाबा का पुरवा कॉलोनी में एक मकान में शौचालय की दीवार गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई है।

विज्ञापन
Lucknow: A man died when a wall collapsed on him.
मृतक युवक सुजीत कुमार झा - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर में सोमवार देर रात घर में युवक पर शौचालय की दीवार गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पत्नी ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के शिवहर निवासी सुजीत कुमार झा (35) अपनी पत्नी चंदा देवी व बच्चे के साथ महानगर के नया बाबा का पुरवा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। उनके कमरे में ही शौचालय बना था। पार्टीशन के लिए एक दीवार खड़ी की गई थी।
विज्ञापन


सोमवार रात पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब 11 बजे सुजीत पेशाब करने के लिए उठे थे। वह जैसे ही शौचालय पहुंचे तभी एकाएक उसकी दीवार उन पर गिर गई। मलबा गिरने की आवाज से पत्नी चंदा की आंख खुल गई। वह चीखने चिल्लाने लगीं। शोर सुन अन्य लोग भी उनके कमरे में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन दीवार का मलबा लोगों ने उठाया और सुजीत को बाहर निकाला। घटना में सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदा ने लोगों की मदद से सुजीत को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां सिर पर काफी चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed