Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A girl riding a scooty was molested, chased in a car for four km; obscene gestures were made; police

लखनऊ: स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़... चार किमी तक कार से किया पीछा, किए अश्लील इशारे; अभी तक खाली हाथ पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 09:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Jun 2025 09:22 AM IST
सार

Molestation of a girl: लखनऊ के मध्य में समता मूलक चौराहे के पास सोमवार देर रात शर्मसार कर देने वाली घटना घटी। यहां युवती को शोहदों ने सरेआम पीछा किया। 

विज्ञापन
Lucknow: A girl riding a scooty was molested, chased in a car for four km; obscene gestures were made; police
स्कूटी सवार लड़की का किया पीछा। डेमो इमेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे से भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रही युवती का कार सवारों शोहदों ने पीछा किया। करीब चार किलोमीटर तक आरोपी गंदे इशारे करते हुए अश्लील फब्तियां कसते रहे। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास कार सवारों ने भाई-बहन की स्कूटी को ओवरटेक करने की कोशिश भी की। सफल नहीं होने पर चलती कार से युवती को गालियां देते हुए धमकाया। पीड़िता ने कार के नंबर के आधार पर गाजीपुर थाने में छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी 25 वर्षीय युवती मेडिकल की पढ़ाई के बाद एक डॉक्टर के अधीन ट्रेनिंग कर रही है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात भाई, बहन और सहेली के साथ गोमतीनगर घूमने गई थी। होटल में खाना खाने के बाद सभी लोग समतामूलक चौक पहुंचे। उसके बाद देर रात सभी लोग अलग-अलग स्कूटी से घर लौट रहे थे। युवती भाई के स्कूटी पर सवार थी। पीड़िता ने बताया कि समतामूलक चौराहे से मुंशी पुलिया की तरफ बढ़ते ही सफेद रंग की कार में सवार कुछ युवक पीछा करने लगे। काफी देर तक भाई-बहन कार सवारों को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन युवकों की हरकतें बढ़ने लगीं। आरोपियों ने गंदे इशारे करते हुए अश्लील फब्तियां कसीं।
विज्ञापन


ओवरटेक कर रोकने का किया प्रयास
पीड़िता के मुताबिक पॉलीटेक्निक चौराहे के पास कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर स्कूटी रोकने का प्रयास किया। असफल होने पर कार का शीशा उतार कर भाई के सामने ही युवती को गालियां दीं। इसके बाद आरोपी रिंग रोड की तरफ भाग गए। पीड़ित भाई-बहन ने पीछा किया तो अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने कार रोक कर उन्हें धमकाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का नंबर प्रयागराज का, कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता रो पड़ी। भाई ने उसे संभाला। पीछे से बहन और सहेली भी आ गईं। डायल-112 पर सूचना देने के बाद सभी लोग रात में गाजीपुर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की कार का नंबर प्रयागराज आरटीओ में रजिस्टर्ड है। रास्ते के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इधर, पीड़िता ने एक्स पर आपबीती बताते हुए एक पोस्ट भी किया। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लखनऊ को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जाए, ताकि मेरे जैसी आम लड़कियां सुरक्षित महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed