Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A four-year-old girl was raped, the van driver came to pick her up two days after the incident; he h

लखनऊ: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, घटना के दो दिन बाद फिर से लेने आया था वैन ड्राइवर; बोला था तैयार रखना

Sun, 20 Jul 2025 07:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Jul 2025 07:33 AM IST
सार

Rape in Lucknow: लखनऊ में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद अब उस मामले में बच्ची और मां का बयान दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: A four-year-old girl was raped, the van driver came to pick her up two days after the incident; he h
इसी वैन में हुई थी दुष्कर्म की घटना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने वाले इंदिरानगर स्थित किड्जी स्कूल के वैन चालक मो. आरिफ पर स्कूल प्रशासन ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की थी। इससे उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि घटना के दो दिन बाद 16 जुलाई को उसने पीड़िता की मां को फोन कर कहा, छात्रा को तैयार रखो लेने आ रहा हूं...। उसने बच्ची को स्कूल ले जाने का दबाव बनाया। हालांकि, महिला ने बेटी को स्कूल भेजने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह वैन चालक बेटी को स्कूल लेकर गया था। उन्होंने उससे कहा था कि दोपहर को वह बेटी को खुद लेने स्कूल आएंगी। बच्ची को घर लाने के बाद जब उसे खाना दिया तो वह परेशान दिखी। उससे कारण पूछा तो वह कुछ बोली नहीं, पर महिला को बेटी के चेहरे पर डर दिख रहा था। उन्होंने बेटी को काफी समझाया और बातचीत की तो उसने वैन चालक की करतूत बताई।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उन्हें बेटी के शरीर पर चोट के निशान मिले। वह तुरंत शिकायत करने स्कूल पहुंची तो प्रबंधन ने बच्ची व स्कूल की बदनामी का डर दिखाते हुए अपने स्तर से कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। इसके बाद महिला बेटी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। जांच में पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह दो दिन तक कार्रवाई का इंतजार करती रही। 16 की सुबह जब आरोपी चालक ने उन्हें फोन कर बेटी को स्कूल ले जाने की बात कही तो पता चला कि स्कूल प्रबंधन ने चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और आरोपी पकड़ा गया।

Trending Videos

घटना के बाद से स्कूल नहीं गई बच्ची

घटना के बाद से खौफजदा बच्ची स्कूल नहीं गई है। परिवार वाले उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बच्ची को दोबारा से उसी स्कूल में भेजने की बात पर परिजनों ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

स्कूल वैन बरामद, बच्ची का हुआ बयान

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल स्कूल वैन को पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरिफ के घर से बरामद किया। जल्द इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके अलावा डीएनए के कुछ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्ची की मां का भी बयान दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान में बच्ची ने आरोपी चालक मो. आरिफ की गलत हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। एसीपी ने बताया कि दो-तीन दिन बाद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द केस में चार्जशीट दाखिल की जाए। केस को एफटीसी (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में सुनवाई के लिए अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed