फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A couple commits suicide in a hotel in Naka thana.

Lucknow: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी, एक ही दुपट्टे के सहारे लटके मिले दोनों के शव

Mon, 01 Jul 2024 09:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Jul 2024 09:41 PM IST
सार

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल मिनी में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: A couple commits suicide in a hotel in Naka thana.
मामले की जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नाका के होटल मिनी महल के कमरे में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाले। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी की वजह भी नहीं पता चल सकी है।

विज्ञापन

बहराइच के सलारगंज निवासी मुन्ना (19) और जौनपुर के रीठी इलाके की निकिता गौतम (19) रविवार सुबह साढ़े सात बजे होटल मिनी महल आए थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारी ने घंटी बजाई। दरवाजा भी खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर करीब 12 बजे तक कमरा न खुला तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो देखा एक ही पंखे में फंदे पर दोनों लटक रहे हैं।

विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि निकिता पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट की छात्रा थी। मुन्ना दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। इनसे भी जानकारी ली जाएगी। दोनों के मोबाइल से भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। अगर कोई खुदकुशी का जिम्मेदार पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार कमरे से निकला था युवक
होटलवालों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे मुन्ना एक बार कमरे से निकला था। वह पानी लेकर भीतर चला गया। इसके बाद से दोनों में से कोई बाहर नहीं आया। यह साफ नहीं है कि किस वक्त फांसी लगाई। होटल के कर्मचारी का कहना था कि पहली बार में जब कमरा नहीं खुला तो लगा शायद देर तक सो रहे होंगे। हालांकि, दोपहर होने पर भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed