{"_id":"696253cb032f1b64560a9f2b","slug":"lucknow-a-campaign-was-launched-in-the-capital-against-those-drinking-alcohol-in-public-1-171-rioters-were-f-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ राजधानी में चला अभियान, एक ही रात में मिले 1171 हुड़दंगी; हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ राजधानी में चला अभियान, एक ही रात में मिले 1171 हुड़दंगी; हुआ चालान
Sat, 10 Jan 2026 06:57 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:57 PM IST
सार
UP police conducts crackdown: लखनऊ में शाम ढलने के बाद सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने का चलन बढ़ा है। बुधवार की रात पुलिस की कई टीमों ने इस पर धरपकड़ की।
विज्ञापन
खुले में शराब पीने वालों की जांच करती पुलिस।
विस्तार
खुले में शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बुधवार रात पूरे शहर में पुलिस ने अभियान चलाकर 1,171 लोगों का चालान किया। सबसे अधिक पश्चिम जोन में 433 लोग खुले में शराब पीकर हंगामा करते मिले।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेश पर बुधवार रात सभी थानों की पुलिस ने खुले में शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अपने इलाके में अभियान चलाया। इसके तहत 195 जगहों पर 3657 लोगों को चेक किया गया और 1,171 का चालान किया गया। जिन लोगों चालान किया गया उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी हाल में शराब के नशे में हुड़दंग व हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहां कितने लोगों की हुई जांच
उत्तरी जोन - 466
दक्षिणी जोन - 800
पूर्वी जोन - 652
पश्चिमी जोन - 1282
मध्य जोन - 477