फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 410 patients reached hospital due to Holi chaos, dogs also went crazy; 38 people were bitten

लखनऊ: होली के हुड़दंग में 410 मरीज पहुंचे अस्पताल, 160 हुए भर्ती, कुत्ते भी हुए बदहवाश; 38 लोगों को नोंचा

Sun, 16 Mar 2025 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Mar 2025 07:46 AM IST
सार

Accidents on Holi: लखनऊ में होली का हुड़दंग कई लोगों के लिए समस्या बनकर भी आया। राजधानी लखनऊ में इस हुड़दंग की वजह से 410 मरीज अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
Lucknow: 410 patients reached hospital due to Holi chaos, dogs also went crazy; 38 people were bitten
होली के अवसर पर हुड़दंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के हुड़दंग ने 410 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। यहां 160 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। आंखों में रंग जाने व सांस के मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचे। सबसे अधिक मरीज केजीएमयू में पहुंचे। ये आंकड़े पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। बीते साल होली में करीब 480 लोग अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन


केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में 135 घायल पहुंचे। इनमें 86 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल 49 लोगों को भर्ती किया गया है। पांच घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज का कहना है कि रंग खेलने के दौरान बरती गई लापरवाही से 35 लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी को नेत्र रोग विभाग में इलाज दिया गया। इनमें गुलाल व रंग लगाने से 25 लोगों की आंखों में जख्म हुए हैं। 10 लोगों आंखों में मारपीट के दौरान चोटे आईं। वहीं लोहिया संस्थान में लोहिया संस्थान में 30 से ज्यादा घायलों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सिविल में 30 मरीज हुए भर्ती, दो मृत आए थे
सिविल अस्पताल में होली के दिन हादसों में 100 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 30 मरीजों को भर्ती किया गया। 20 मरीजों को आंखों में चोट व रंग लगा। जबकि 70 मरीजों को प्राथमिक इलाज मुहैया कराने के बाद घर भेज दिया गया। तीन लोग आग से झुलस गए थे। दो जख्मी मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर में 70 से अधिक घायल पहुंचे
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में 70 से अधिक घायल पहुंचे। जिन्हें टांके या ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 31 मरीजों को भर्ती किया गया। हादसे में सात लोगों के हाथ पैर में फ्रैक्चर हो गए थे। बताया किभी भी जख्मी की मौत नहीं हुई है।

होली में कुत्ते भी खूब बौराएं, 38 लोगों को नोंचा
होली के हुडदंग में आवारा कुत्ते भी खूब बौरा गए। कुत्तों ने लोगों को खूब नोंचा। होली के दिन आस पास इलाके से 38 लोगों को कुत्तों ने नोंच डाला। जो इंजेक्शन लगवाने बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मरीजों को रैबीज व टिटनेस के इंजेक्शन लगाए।


रामसागर मिश्रा अस्पताल में 20 मरीज भर्ती
बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल की इमरजेंसी में 75 लोग इलाज के लिए पहुंचे। जिनमें से 20 घायलों को भर्ती किया गया। बाकी 55 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 22 से ज्यादा लोगों को आंखों में रंग जाने से अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि पेट की गड़बड़ी, सांस समेत दूसरी परेशानी लेकर भी लोग पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed