फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 38 lakh cash recovered from two businessmen's car, Rs 30 lakh found from Ghaziabad businessman's car in Naka

लखनऊ : दो व्यापारियों की कार से 38 लाख कैश बरामद, नाका में गाजियाबाद के व्यापारी की कार से 30 लाख रुपये मिले

Mon, 31 Jan 2022 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Jan 2022 10:44 PM IST
सार

दोनों व्यापारी रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने रकम कब्जे में लेकर फ्लाइंग स्क्वाएड को सूचित किया है।

विज्ञापन
Lucknow: 38 lakh cash recovered from two businessmen's car, Rs 30 lakh found from Ghaziabad businessman's car in Naka
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान सोमवार को नाका पुलिस ने 30.05 लाख और ठाकुरगंज पुलिस ने 8.5 लाख रुपये कैश के साथ दो व्यापारियों को पकड़ा है। दोनों व्यापारी रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने रकम कब्जे में लेकर फ्लाइंग स्क्वाएड को सूचित किया है। 
विज्ञापन


एडीसीपी (पश्चिम) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सोमवार शाम नाका चौराहे पर चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र ने एक कार रुकवाई। कार की तलाशी लेने पर एक बैग से 30 लाख, पांच हजार, एक सौ रुपये की नकदी मिली। कार सवार विवेक तुलसियानी निवासी पटेल नगर, गाजियाबाद ने खुद को इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी बताया। विवेक ने कहा कि वो अपने चालक रजनीश के साथ कारोबार के सिलसिले में कानपुर गए थे। वहां से लखनऊ आए थे। विवेक ने कहा कि ये रकम उनके परिवार की है मगर वह इस बाबत कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने नकदी कब्जे में लेकर फ्लाइंग स्क्वाएड को सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार को भूहर पुल के पास चेकिंग के दौरान व्यवसायी मुकेश कुमार सिंह निवासी विराट नगर, आलमबाग की कार से 8.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की। वह भी रकम का स्रोत नहीं बता सके। एडीसीपी ने बताया कि दोनों मामलों में फ्लाइंग स्क्वाएड व आयकर विभाग की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed