फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 38.50 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of getting him a plot

Lucknow: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 38.50 लाख, रकम मांगने पर आरोपियों ने धमकाया, केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 07:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 07:52 PM IST
सार

दबाव बनाने पर दोनों आरोपी उन्हें टरकाते रहे और बाद में धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने इंदिरानगर पुलिस से दोनों की शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: 38.50 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of getting him a plot
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सरायख्वाजा निवासी कारोबारी प्रभाशंकर यादव ने अशोक कुमार चौधरी और विनोद कुमार के खिलाफ प्लॉट के नाम पर 38.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इंदिरानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


प्रभाशंकर एफएल लॉन्ड्री एंड हाउसकीपिंग कॉन्ट्रैक्ट सर्विसेज फर्म चलाते हैं। उनके मुताबिक कारोबार के सिलसिले में अक्सर उनका लखनऊ आना-जाना रहता है। 2024 में मुंशी पुलिया चौराहा निवासी अशोक ने उन्हें अच्छे दाम पर प्लॉट दिलाने का झांसा दिया और उनसे 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। फिर उसने उनकी मुलाकात इंदिरानगर के शिवाजीपुरम निवासी विनोद से कराई। विनोद ने उन्हें शिवाजीपुरम में प्लॉट दिखाया और सौदा 38.50 लाख में तय हुआ। पीड़ित ने विनोद को नवंबर 2024 तक 28.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान


आरोपी ने कुछ समय बाद पीड़ित से रजिस्ट्री करने की बात कही। मगर ऐसा कुछ नहीं किया। दबाव बनाने पर दोनों आरोपी सितंबर 2025 तक उन्हें टरकाते रहे और बाद में धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने इंदिरानगर पुलिस से दोनों की शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। तफ्तीश की जा रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed