{"_id":"5bb45b32867a557ff306e26d","slug":"lucknow-311-app-trial-start-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े काम का ‘लखनऊ 311’ एप, एक जगह मिलेंगी सभी विभागों की ऑनलाइन सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े काम का ‘लखनऊ 311’ एप, एक जगह मिलेंगी सभी विभागों की ऑनलाइन सुविधाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ‘लखनऊ 311’ एप का ट्रॉयल शुरू हो गया है। जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए एक तरफ जहां अतिक्रमण और नो पार्किंग वर वाहन खड़ा करने पर मौके पर ही चालान कर जुर्माना वसूला जा सकेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अलग-अलग विभागों के जरिए मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं को लिए अलग एप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी एप के जरिए उनको जोड़ दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक एसके जैन ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत एक ही एप पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगे। यदि कोई ट्रैफिक, पुलिस, सिटी ट्रांसपोर्ट, स्ट्रीट लाइटिंग, वाटर सप्लाई, कचरा प्रबंधन, मेडिकल, बिजली व अन्य सुविधाओं को लेकर उससे संबंधित एप के बारे में जानना चाहता है तो उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा। एप सूट पर उस उसका लिंक मिल जाएगा और वह सीधे उस सुविधा से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन