फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 15 secondary teachers will receive the State Teacher Award

UP: माध्यमिक के 15 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, साथ में 25 हजार नकद और दो साल का सेवा विस्तार

Wed, 11 Feb 2026 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 06:14 AM IST
सार

वर्ष 2025 के लिए प्रदेश के राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालय के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शासन ने मंगलवार को इसके लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी।

विज्ञापन
Lucknow: 15 secondary teachers will receive the State Teacher Award
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Govt YT Channel

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हर साल शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 2025 के लिए प्रदेश के राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालय के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शासन ने मंगलवार को इसके लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में गाजियाबाद की रेनू तोमर, वाराणसी के डॉ. रमेश प्रताप सिंह, रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल, मुरादाबाद के डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संत कबीर नगर के अरुण कुमार ओझा व डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, रामपुर के डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय, हापुड़ के अमित कुमार शर्मा, भदोही के डॉक्टर हरिश्चंद्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन, बरेली के राजपाल व डॉ संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन तथा वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा है कि राज्य चयन समिति द्वारा मंडलीय समिति से अग्रसारित किए गए संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। राज्य चयन समिति द्वारा चयनित शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों को सेवा विस्तार के साथ ही परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की भी सुविधा दी जाती है। बता दें कि हर साल मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस पर इन शिक्षकों को सम्मानित करते हैं। हालांकि विभाग ने इस पर सीएम पुरस्कार की घोषणा नहीं की है। जो कि पिछले साल की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed