फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow 11 Gujaratis travel abroad on passport of UP

लखनऊ : यूपी के पासपोर्ट पर 11 गुजरातियों ने की विदेश यात्रा, जांच में मिला फर्जीवाड़ा

Tue, 13 Apr 2021 10:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Apr 2021 10:43 PM IST
सार

जालसाजों ने लखनऊ निवासी अब्दुल कादिर, अंबेडकरनगर निवासी सत्येंद्र कुमार यादव, रोहित कुमार व राम कैलाश, बलिया निवासी सुरेंद्र, मऊ निवासी रामानंद, कानपुर नगर निवासी शिवा प्रजापति, अयोध्या निवासी विश्वास व मायाराम वर्मा, जौनपुर निवासी धर्मेंद्र जायसवाल और कुशीनगर निवासी रामजी चौहान के पासपोर्ट में छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन
lucknow 11 Gujaratis travel abroad on passport of UP
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से जारी नंबरों पर फर्जीवाड़ा कर 11 गुजरातियों के विदेश यात्रा करने का खुलासा हुआ है। इन्होंने वर्ष 2017 में कनाडा की यात्री की थी। संदेह होने पर वहां के उच्चायोग ने 39 भारतीय नागरिकों के पासपोर्ट जमा कराकर जांच के लिए विदेश मंत्रालय भारत सरकार को भेजा दिया था। क्योंकि सभी पासपोर्ट पर अहमदाबाद का पता दर्ज था। 
विज्ञापन


जब वहां जांच शुरू हुई तो पता चला कि 11 पासपोर्ट लखनऊ के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी किए गए थे। तब जांच लखनऊ को भेज दी गई है। जब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने इसकी जांच की तो फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। इसके बाद कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक संदीप शुक्ला ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


शुक्ला की तहरीर के मुताबिक जांच में सभी पासपोर्ट पर दर्ज नाम व पते अलग पाए गए। इतना ही नहीं, पासपोर्ट धारक की जो तस्वीर लगी थी तो वह भी कंप्यूटर रिकॉर्ड से अलग थी। इसके पासपोर्ट धारकों को नोटिस देकर पक्ष रखने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सिर्फ तीन पासपोर्ट धारकों ने पक्ष रखा। क्षेत्रीय कार्यालय ने 25 सितंबर 2020 को पूरे मामले की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेज दिया। इस पर 19 अक्तूबर 2020 को मंत्रालय ने मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने की संस्तुति की गई। इसके बाद संदीप शुक्ला ने तहरीर दी। 

यूपी के इन लोगों के पासपोर्ट में की गई थी छेड़छाड़ 

जालसाजों ने लखनऊ निवासी अब्दुल कादिर, अंबेडकरनगर निवासी सत्येंद्र कुमार यादव, रोहित कुमार व राम कैलाश, बलिया निवासी सुरेंद्र, मऊ निवासी रामानंद, कानपुर नगर निवासी शिवा प्रजापति, अयोध्या निवासी विश्वास व मायाराम वर्मा, जौनपुर निवासी धर्मेंद्र जायसवाल और कुशीनगर निवासी रामजी चौहान के पासपोर्ट में छेड़छाड़ की थी। फिर उसे अहमदाबाद के निवासियों ने नाम बना दिया था। 

गुजरात के 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
-एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed