फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 10 clerks, more popular than their bosses, removed

Lucknow: साहब से ज्यादा चर्चित 10 बाबुओं को हटाया, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी की कार्रवाई

Thu, 12 Feb 2026 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Feb 2026 04:34 PM IST
सार

एमडी ने प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देकर बाबुओं का स्थानांतरण लखनऊ से बरेली, गोंडा, रायबरेली, सीतापुर आदि जनपदों में किया है। इनमें अमौसी जोन से कलेक्शन इकाई से अंजनी कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद, कमलेश कुमार का बरेली और रोहित यादव का सीतापुर ट्रांसफर किया गया।

विज्ञापन
Lucknow: 10 clerks, more popular than their bosses, removed
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में साहब के खास और उपभोक्ताओं के बीच उनसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले 10 बाबुओं को हटा दिया गया है। ऐसे बाबुओं की कारस्तानी के कारण बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल परवान नहीं चढ़ पा रही थी।

विज्ञापन


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देकर बाबुओं का स्थानांतरण लखनऊ से बरेली, गोंडा, रायबरेली, सीतापुर आदि जनपदों में किया है। इनमें अमौसी जोन से कलेक्शन इकाई से अंजनी कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद, कमलेश कुमार का बरेली और रोहित यादव का सीतापुर ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार जानकीपुरम जोन बिलिंग से संजीव कुमार, लखनऊ मध्य कलेक्शन से धीरेंद्र कुमार वर्मा व 11 केवी इकाई से हेमंत कुमार धीमान को बरेली, मीटर से अरुणेश कुमार सिंह, वाणिज्य से सौरभमिश्रा, बिलिंग से प्रमोद कुमार गौतम को गोंडा स्थानांतरित किया गया है। इनमें से सात-आठ बाबुओं की कार्यप्रणाली के कारण उपभोक्ताओं व नए कनेक्शन के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed