{"_id":"8f672db9800d4688eb59f6b0192d2a5f","slug":"lucknoe-festival-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार लखनऊ फेस्टिवल 'आधी आबादी' के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार लखनऊ फेस्टिवल 'आधी आबादी' के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ फेस्टिवल-2014 का आगाज 6 फरवरी से केसरबाग बारादरी में होने जा रहा है। इस महोत्सव की थीम आधी आबादी रखी गई है।
विज्ञापन
चूंकि, यह वर्ष बेगम अख्तर व आतिया हुसैन की जन्मशती वर्ष है, इसलिए उनको समर्पित रहेगा। पहले दिन वीव्ज एंड क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन व विद्या शाह व दानिश हुसैन का ‘बेगम अख्तर को श्रद्धांजलि : अख्तरी’ कार्यक्रम होगा।
7 को रघु दीक्षित के फोक रॉक बैंड की प्रस्तुति, 8 को कैसरबाग बारादरी में ‘महिलाएं और संगीत’ विषय पर परिचर्चा होगी।
इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह निर्देशित मॉटुले के नाटक ‘कमबख्त बिलकुल औरत है’ का मंचन अवध जिमखाना क्लब में होगा। 9 फरवरी को केसरबाग बारादरी में ‘साहित्य में महिलाएं’ विषय पर परिचर्चा होगी, जिसमें शमा हबीबुल्लाह, रितु मेनन व रक्षंदा जलील उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा घर पर बनाए गए अवधी खाने का फेस्टिवल भी होगा। जबकि अवध जिमखाना क्लब में कथक उस्ताद बिरजू महराज व उनकी शिष्या शाश्वती सेन की प्रस्तुतियां होंगी। 10 फरवरी को अश्विनी देशपांडे भिड़े द्वारा ‘पक्का गाना’ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन