फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCC company grabbed Rs 9 crore from 45 people by promoting it with film actors

Lucknow News: फिल्म अभिनेताओं से प्रचार कराकर एलयूसीसी कंपनी ने 45 लाेगों से नौ करोड़ हड़पे

Sun, 02 Feb 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
LUCC company grabbed Rs 9 crore from 45 people by promoting it with film actors
फिल्म अभिनेताओं से प्रचार कराकर एलयूसीसी कंपनी ने 45 लाेगों से नौ करोड़ हड़पे
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने फिल्म अभिनेता आलोक नाथ, श्रेयस तलपड़े व लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (एलयूसीसी) कंपनी के संचालक समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। एलयूसीसी कंपनी के संचालक ने अभिनेताओं से प्रचार कराकर 45 लोगों से 9.12 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर हड़प लिए।
विज्ञापन


अलीगंज के त्रिवेणी नगर निवासी अनीस अहमद ने बताया कि काफी साल पहले उनकी मुलाकात एलयूसीसी कंपनी के संचालक बाराबंकी के जमूहरिया निवासी डॉ. उत्तम सिंह राजपूत से हुई थी। कंपनी से बाराबंकी के फतेहपुर निवासी संजय, शबाब हुसैन, सागा ग्रुप के समीर अग्रवाल और आरके शेट्टी जुड़े हैं। उत्तम ने निवेश पर छह माह में रकम दोगुनी होने का झांसा दिया था। अनीस व अन्य 44 लोगों ने करीब 9.12 करोड़ निवेश किए थे। समय बीतने पर जब पीड़ित गोमतीनगर विस्तार स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो बंद मिला।
विज्ञापन


बीकेटी, मोहनलालगंज और निगोहां थाने में भी की गई थी शिकायत

अनीस ने बताया कि कंपनी बीकेटी, मोहनलालगंज, निगोहां व अन्य ग्रामीणों इलाकों में अपनी शाखाएं खोलती है। फिर मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपना निवेशक बनाती है। कुछ माह तक मुनाफा देकर पीड़ितों को एजेंट बना लेती है। खासकर दुकानदार आसानी से शिकार बन जाते हैं। बीकेटी, मोहनलालगंज व निगोहां में पीड़ितों ने थानों में शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसा जीतने के लिया अभिनेताओं का सहारा

कंपनी के संचालक डॉ. उत्तम व उसके साथियों ने लोगों को झांसे में लेने के लिए अभिनेताओं का सहारा लिया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के अनुसार फिल्म अभिनेता आलोक नाथ, श्रेयस तलपड़े, डॉ. उत्तम सिंह राजपूत, संजीव वर्मा, सागा ग्रुप के मालिक समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन व आरके शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


अब तक छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
बाराबंकी पुलिस एलयूसीसी कंपनी के निदेशक दिनेश सिंह उर्फ डीके, उप डिस्ट्रिक्ट हेड संजीव कुमार वर्मा, मैनेजर स्वामी दयाल मिश्रा, रामशरण वर्मा, मनोज कुमार मौर्या व एजेंट रामनरेश वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं उत्तम सिंह व उसकी पत्नी माया भागे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी का मुख्य संचालक समीर अग्रवाल दुबई में छिपा हुआ है। कंपनी के खिलाफ बाराबंकी में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। ललितपुर व अन्य राज्यों में भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed