{"_id":"6855c286fad2a2be7606c47b","slug":"lu-thesis-of-11781-researchers-uploaded-on-shodhganga-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1259219-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविविः शोधगंगा पर अपलोड हुईं 11781 शोधार्थियों की थीसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविविः शोधगंगा पर अपलोड हुईं 11781 शोधार्थियों की थीसिस
Sat, 21 Jun 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
लविविः शोधगंगा पर अपलोड हुईं 11781 शोधार्थियों की थीसिस
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय डिजिटल दौर में तकनीक के साथ-साथ कदमताल कर रहा है। यहां टैगोर लाइब्रेरी की ओर से अब तक 11781 शोधार्थियों की थीसिस शोधगंगा वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। इसे शोधार्थी या अन्य छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। शोधगंगा भारतीय शोध प्रबंधों का एक ऑनलाइन डिजिटल भंडार है। जहां सभी विवि के शोधार्थियों का शोध अपलोड किया जाता है।
लविवि की मानद लाइब्रेरियन प्रो. केया पांडेय ने बताया कि वह टैगोर लाइब्रेरी को लगातार डिजिटलाइज करने पर काम कर रही हैं। ताकि छात्रों को आसानी से लाइब्रेरी की किताबें उपलब्ध हो सकें। अब तक लाइब्रेरी की 1.5 लाख किताबों का ब्यौरा ऑनलाइन किया जा चुका है। इसके अलावा टैगोर लाइब्रेरी के एप पर ई बुक्स को बढ़ाने का काम चल रहा है।