फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU Student Attacked with Rod and Pistol, Two Arrested

Lucknow News: रॉड और पिस्टल से लविवि छात्र पर हमला, दो गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
LU Student Attacked with Rod and Pistol, Two Arrested
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर बी-1 निवासी यशराज सिंह ने पूर्व परिचितों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने 14 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र यशराज के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वह दोस्त जयेश और रजनीश यादव के साथ विश्वविद्यालय जा रहे थे। नगर निगम दफ्तर के पास पूर्व परिचित सलमान खान, सौरभ यादव, हेमंत वर्मा, आकाश वाल्मीकि, रितिक सिंह, विशाल सिंह व आठ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया। आरोपियों ने पिस्टल की बट व रॉड से वार किया। हमले में वह बेहोश हो गए, जबकि जयेश और रजनीश के सिर फट गए। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि सलमान और आकाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed