फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: Opportunity to get admission on more seats in BBA

लविवि : बीबीए में अधिक सीटों पर मिलेगा दाखिले का मौका

Wed, 26 Feb 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
LU: Opportunity to get admission on more seats in BBA
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) के अंतर्गत आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं के पास बीबीए में अधिक सीटों पर दाखिला पाने का अवसर होगा। विवि प्रशासन ने स्नातक स्तर पर बीबीए में चलाए जा रहे विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रमों को समाप्त कर दिया है और इनकी सीटें कोर (साधारण) बीबीए कोर्स में समायोजित कर दी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास अब पाठ्यक्रम की 300 सीटों पर प्रवेश लेने का मौका होगा। अभी तक इसमें 180 सीटें ही थीं।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का आईएमएस संस्थान अभी तक बीबीए कोर्स के अंतर्गत भी छात्रों को विशेषज्ञता हासिल करने का मौका देता था। इसके तहत यहां पर बीबीए इंटरनेशनल बिजनेस और बीबीए मैनेजमेंट साइंसेज व बीबीए टूरिज्म कोर्स संचालित होते थे। इन सभी में 60-60 सीटों पर प्रवेश लिए जाते थे, मगर आगामी सत्र में इसमें दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन

विवि में परास्नातक स्तर पर एमबीए में कई विकल्पों के उपलब्ध होने कारण बीबीए के इन कोर्सों में छात्रों की रुचि कम देखी जा रही थी, जबकि साधारण बीबीए में दाखिले के लिए अधिक मारामारी रहती है। इस कारण बीबीए के विशेषज्ञता वाले कोर्सों का समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अब जब कोर बीबीए कोर्स में अधिक सीटें होंगी तो इसमें प्रवेश भी अधिक संख्या में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए में ये हैं विशेषज्ञता के कोर्स
विश्वविद्यालय एमबीए में विशेषज्ञता के जो कोर्स संचालित करता है, उसमें वाणिज्य विभाग के अंतर्गत एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, लुंबा के अंतर्गत कोर एमबीए व एमबीए एग्जीक्यूटिव, एमबीए मानव संसाधन और एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed