{"_id":"6767219d55f262edda0f1d99","slug":"lu-list-of-candidates-selected-for-phd-interview-will-be-released-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1004119-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीएचडी में साक्षात्कार के चयनितों की आज जारी होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पीएचडी में साक्षात्कार के चयनितों की आज जारी होगी सूची
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सात, आठ दिसंबर को हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में साक्षात्कार के लिए 15 विषयों के चयनितों की सूची रविवार को जारी की जाएगी। इसे अभ्यर्थी वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के एडमिशन पेज पर पीएचडी सेक्शन में देख सकेंगे। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी।
प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, गृहविज्ञान, पत्रकारिता, प्राच्य संस्कृत, पर्शियन, उर्दू, पाशचात्य इतिहास, अरबी, अरब कल्चर, गणित, बायोकेमिस्ट्री, पब्लिक हेल्थ और पब्लिक पॉलिसी एवं गर्वनेंस विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए परीक्षा हुई थी। साक्षात्कार के लिए अभी तिथि जारी नहीं की गई है। इसके बारे में वेबसाइट पर जल्द सूचना दी जाएगी। किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी मैत्री भवन स्थित प्रवेश समन्वयक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।