फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lu: Five students suspended in hostel disturbance case

लविवि : छात्रावास में उपद्रव मामले में पांच छात्र निलंबित

Tue, 08 Oct 2024 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Lu: Five students suspended in hostel disturbance case
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित छात्रावास में गत सप्ताह उपद्रव करने के आरोपी पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की गाड़ियां तोड़ने, लाठी-डंडों के साथ परिसर में उपद्रव मचाने का आरोप था।
विज्ञापन


इस मामले में सभी को छात्रावास में लगे सीसीटीवी के माध्यम चिह्नित किया गया था। जबकि हॉस्टल के ही एक छात्र अभय वर्मा ने इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी थी। जिसके बाद 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लविवि के मुख्य कुलानुशासक की ओर से जारी आदेश में बीबीए तीसरे वर्ष के छात्र अमन यादव, शिवम सिंह, सत्यम यादव, अभिमन्यु सिंह और उज्ज्वल गौतम को निलंबित किया गया है। इनका छात्रावास आवंटन निरस्त करते हुए जांच अवधि तक दोनों परिसरों में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी निलंबित छात्रों को पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस अवधि में उनकी ओर से बचाव में कोई भी तर्क नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। प्राॅक्टर की ओर जारी पत्र के मुताबिक, निलंबित होने वाले छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रैगिंग पोर्टल पर भी शिकायत प्राप्त हुई है। ऐसे में ये सभी छात्र जांच अवधि तक विवि से निलंबित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed