{"_id":"67802235129ab8c5060fe6ee","slug":"lu-exhibition-on-overseas-indian-day-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1029117-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविविः प्रवासी भारतीय दिवस पर लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविविः प्रवासी भारतीय दिवस पर लगी प्रदर्शनी
विज्ञापन
लखनऊ। प्रवासी भारतीय दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के राजनेताओं की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी पाश्चात्य इतिहास विभाग ने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए लगाई थी। उद्घाटन कला संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद मोहन ने किया।
प्रदर्शनी देखने वालों को विभाग के शोधार्थियों ने प्रदर्शनी की अलग-अलग स्लाइडों का महत्व समझाया। इन स्लाइडों में मॉरीशस, अमेरिका व कनाडा में भारतीय मूल के राजनेताओं की तस्वीरें, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत, अन्य देशों के डाक टिकटों पर भारतीय हस्तियों व खिलाड़ियों की तस्वीरें और अन्य देशों में भारतीय मूल के लोग, भारतीय मूल के व्यक्तियों की लिखी गई पुस्तकें आदि प्रदर्शित की गईं। यहां पाश्चात्य इतिहास विभाग की हेड प्रो. अमिता सोनकर और प्रदर्शनी की क्यूरेटर प्रोफेसर अर्चना तिवारी समेत कई अन्य उपस्थित रहे।