फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU counceling

लविवि में आज भी होगी एलएलबी ओपन वर्ग की काउंसलिंग

Tue, 25 Jun 2019 10:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
LU counceling
पहले दिन ही पीजी के 10 कोर्सेज की सीटें फुल
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक काउंसलिंग के पहले दिन ही 10 पाठ्यक्रमों में ओपन वर्ग की सभी सीटें भर गईं। सोमवार को एलएलबी समेत 11 पाठ्यक्रमों की ओपन वर्ग की काउंसलिंग हुई। हालांकि एलएलबी में ओपन वर्ग की 45 सीटें अभी भी खाली हैं। मंगलवार को इन पाठ्यक्रमों में आरक्षित वर्ग की काउंसलिंग होगी। इसके साथ ही कुछ अन्य पाठ्यक्रमों में भी ओपन वर्ग की काउंसलिंग मंगलवार से शुरू होनी है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने कहा कि अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट पर काउंसलिंग कार्यक्रम देखकर उसमें रैंक के हिसाब से दिए समय पर रिपोर्ट करें।
प्रो. मिश्रा ने बताया कि एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमकॉम, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी/एमए मैथ, एमएससी फिजिक्स, एमएससी/एमए स्टेटिक्स (रेगुलर), एमएससी जूलॉजी, एमए पब्लिक हेल्थ में ओपन वर्ग की सभी सीटें भर गई हैं। जबकि एलएलबी की काउंसलिंग मंगलवार को भी होगी।
विज्ञापन

सबसे पहले विभाग में करें रिपोर्ट
काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले संबंधित विभाग में पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग, प्रमाणपत्र सत्यापन और सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को एमबीए विभाग जाना होगा। यहां पर बायोमीट्रिक उपस्थिति रिकॉर्डिंग और आवंटन पत्र जारी करके फीस जमा की जाएगी। अभ्यर्थियों को इसके लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इनकी काउंसलिंग
एमएससी बायोकेमिस्ट्री- ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी बॉटनी- ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी केमिस्ट्री- ओबीसी/एससी/एसटी
एमकॉम - ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी जियोलॉजी- ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी/एमए मैथ्स- ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी फिजिक्स- ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी जूलॉजी- ओबीसी/एससी/एसटी
एमए पब्लिक हेल्थ- ओबीसी/एससी/एसटी
एलएलबी- ओपन
आचार्य- सभी अभ्यर्थी
एमए अर्थशास्त्र- ओपन
एमए पर्शियन- सभी अभ्यर्थी
मास्टर ऑफ सोशल वर्क (रेग्युलर) - ओपन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed