{"_id":"63bc7c11ece19a1b38109e74","slug":"lu-convocation-hostel-gift-lucknow-news-lko665884966","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : दीक्षांत में मिलेगा नए छात्रावास का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : दीक्षांत में मिलेगा नए छात्रावास का तोहफा
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के 21 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों व कर्मचारियों को आवास का तोहफा मिलेगा। समारोह संग इनके लोकार्पण की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के साथ विवि प्रशासन कुछ अन्य उद्घाटन व लोकार्पण कराने की भी तैयारी में है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास बनकर तैयार है जिसका उद्घाटन दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले साल शुरू किए गए फार्मेसी और मैनेजमेंट की छात्राओं को यह छात्रावास अलॉट किया जाएगा। अभी यह इंजीनियरिंग व लॉ की छात्राओं के साथ रह रही हैं। छात्रावास में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं छात्राओं को मिलेंगी।
वहीं न्यू कैंपस में ही कर्मचारी आवास बने हैं जिसमें 12 फ्लैट हैं। वर्तमान में कर्मचारियों को ओल्ड कैंपस में ही आवास आवंटित किया जाता है। यहां पर आवास मिलने से उनकी न्यू व ओल्ड कैंपस के बीच की भागदौड़ समाप्त हो जाएगी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि छात्रावास व कर्मचारी आवास के लोकार्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मानद उपाधि के लिए तीन नाम मांगे गए
लविवि के दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि देने के लिए तीन नाम प्रस्तावित कर राजभवन स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। इसमें से एक नाम पर मुहर लगेगी। विवि प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य परिषद द्वारा डॉ. संजय सिंह (सीईओ जेननोव बायो फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पुणे), निवृत्ति राय (हेड इंटेल इंडिया) व पद्मश्री अनूप जलोटा का नाम भेजा गया है। राजभवन से किसी एक नाम पर मुहर लगने के बाद उन्हें दीक्षांत में मानद उपाधि दी जाएगी।
कॉलेजों से मंगाया गया झंडा
दीक्षांत समारोह में इस बार विवि से संबद्ध सभी 550 कॉलेजों को प्रतिभाग करने को कहा गया है। सोमवार को हुई बैठक में कॉलेज प्राचार्यों को समारोह में उपस्थित होने और अपना झंडा लगाने के लिए कहा गया है। उनसे कॉलेज का झंडा विवि को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है, ताकि इसे तैयारियों में शामिल किया जा सके।