फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lu changed rules for submitting fees

लविवि : फीस जमा करने की डीन, हेड या निदेशक देंगे अनुमति, जानिए क्या-क्या किया गया है बदलाव

Mon, 05 Jul 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
lu changed rules for submitting fees
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को यूडीआरसी पोर्टल पर फीस जमा करने में लगातार आ रही दिक्कतों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को सम सेमेस्टर का शुल्क जमा करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विवि प्रशासन ने कहा है कि शुल्क जमा करने से पूर्व यूजी विद्यार्थियों को डीन, पीजी विद्यार्थियों को अपने हेड व संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम के लिए संबंधित संस्थान के निदेशक से संपर्क करना होगा, जो उन्हें अपने यूडीआरसी छात्र लॉगिन के माध्यम से पोर्टल पर शुल्क जमा करने की अनुमति देंगे। छात्र इन अधिकारियों से फोन पर या ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। इसमें कार्ड में भुगतान की समय सीमा देख ले। एक से अधिक कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता है। कुछ मामलों में पेमेंट गेटवे पर भुगतान का समाधान तुरंत नहीं किया जाता है। यदि भुगतान का तुरंत समाधान नहीं किया जाता है तो छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भुगतान अपडेट होने के लिए 24 घंटे प्रतीक्षा करें। इसके लिए तकनीकी हेल्पलाइन नंबर 0522 4150500 है। प्रत्येक कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। डिमांड ड्राफ्ट का विकल्प उन सभी कार्यक्रमों के छात्रों के लिए उपलब्ध है, जहां शुल्क 40 हजार रुपये से अधिक है। यदि भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाता है तो शुल्क रसीद शाखा के साथ डेटा के मिलान के बाद ही उपलब्ध होगी। बैंक में ड्राफ्ट जमा करने के बाद इसमें 15 कार्य दिवस तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed