फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: Admissions to M.Ed. and B.P.Ed. Programs to Now Be Conducted Solely Through a Centralized Process

लविवि: एमएड-बीपीएड में अब सिर्फ केंद्रीय प्रक्रिया से होगा दाखिला

Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
LU: Admissions to M.Ed. and B.P.Ed. Programs to Now Be Conducted Solely Through a Centralized Process
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित एमएड, बीएलएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए अब केवल केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया से ही दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी कर सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश विश्वविद्यालय की केंद्रीकृत प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। लविवि से जुड़े इन पांच जिलों के करीब 500 कॉलेजों पर यह नियम लागू होगा। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से प्रवेश मान्य नहीं होगा। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन कॉलेजों ने अभी तक केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन नहीं किया है, वे तत्काल निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा न करने पर उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रतिकूल स्थिति के लिए संबंधित महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed