{"_id":"66296f3aee933180820e517a","slug":"ls-elections-115-policemen-sent-to-noida-on-election-duty-missing-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Elections : चुनाव ड्यूटी पर नोएडा भेजे गए 115 पुलिसकर्मी 'गायब', अब रोज गिनती कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Elections : चुनाव ड्यूटी पर नोएडा भेजे गए 115 पुलिसकर्मी 'गायब', अब रोज गिनती कराने का निर्देश
Thu, 25 Apr 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:15 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त के मंगलवार रात निरीक्षण के दौरान कानपुर से आए 138 पुलिसकर्मियों में से 115 नदारद मिले। इन सभी को दादरी के अंशु पब्लिक स्कूल में ठहराया गया था।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव ड्यूटी के लिए कानपुर से नोएडा भेजे गए 115 पुलिसकर्मियों के अनुपस्थित होने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त के मंगलवार रात निरीक्षण के दौरान कानपुर से आए 138 पुलिसकर्मियों में से 115 नदारद मिले। इन सभी को दादरी के अंशु पब्लिक स्कूल में ठहराया गया था। नोएडा पुलिस ने अनुपस्थित पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी का तस्करा जीडी में दर्ज किया है। साथ ही पूरे प्रकरण से डीजीपी मुख्यालय को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
वहीं, इस तरह के कई प्रकरण सामने आने के बाद एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तान को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने वाले पुलिसकर्मियों की रोजाना गिनती कराएं।
विज्ञापन
ड्यूटी के बजाय घूमने पर ध्यान
निर्देश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में यह तथ्य सामने आया है कि अन्य जिलों में भेजे जाने वाले पुलिस बल अपने गृह जनपद चले जाते हैं। चुनाव ड्यूटी वाले जिले में रुकने के बजाय मोटरसाइकिल या कार से बिना किसी कार्य के घूमने निकल जाते हैं। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन