फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LS 2024: BJP complained about Rahul Gandhi to the Election Commission, Rajbhar said - Akhilesh is the child,

LS 2024: भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत, राजभर बोले-अखिलेश बच्चा, हम उनके चच्चा

Sat, 18 May 2024 10:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 May 2024 10:38 PM IST
सार

चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। इधर ओपी राजभर ने अखिलेश और राहुल को बच्चा कहा है। 

विज्ञापन
LS 2024: BJP complained about Rahul Gandhi to the Election Commission, Rajbhar said - Akhilesh is the child,
रायबरेली में राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रदेश भाजपा ने रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में पार्टी के चुनाव आयोग संपर्क विभाग की ओर से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शनिवार को पत्र लिखा गया है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी और उनकी पार्टी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। प्रदेश भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के संयोजक अखिलेश कुमार अवस्थी की ओर से राज्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि रायबरेली में कांग्रेस व उनके प्रत्याशी द्वारा भाजपा के होर्डिंग्स के ऊपर और अगल-बगल अपना होर्डिंग्स लगाकर भाजपा के चुनाव प्रचार को प्रभावित किया जा रहा है। जबकि भाजपा ने बकायदे अनुमति लेकर होर्डिग्स लगाई गई है। शिकायती पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


राहुल-अखिलेश बच्चा हैं, हम उनके चच्चा हैं : ओपी राजभर
 सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब मोदी नई योजना ला रहे हैं। इसमें गरीबों को बिजली बिल नहीं देना होगा। मोदी ने तय किया है कि रोजगारपरक शिक्षा लागू करके लोगों को उनके घर और नजदीकी बाजार में दुकान और व्यवसाय खोलने का अवसर देंगे। नौली में आयोजित जनसभा में राजभर ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल और अखिलेश बच्चा हैं, और हम उनके चच्चा हैं। कहा कि नई शिक्षा नीति में रोजगारपरक शिक्षा लागू होगी। तकनीकी शिक्षा लागू करने के लिए हम आपसे आपका वोट मांग रहे हैं। राजभर ने कहा कि पहले गांव तक जाने की सड़कें कच्ची थीं। योगी सरकार में सभी सड़कें पक्की हो गईं। उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा वार करते हुए कहा कि सपा शासन में 27 प्रतिशत आरक्षण का हक सभी पिछड़ों और गरीबों को नहीं दिया गया। राजभर ने समाज के लोगों से कहा कि आज महाराज सुहेलदेव के नाम से यूनिवर्सिटी आजमगढ़ में खोलने का काम मोदी और योगी ने किया है। उनके नाम से ट्रेन चलाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। इस सरकार में हमें पहचान मिली है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed