फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LPG cylinder price increased.

जनता की जेब पर बढ़ा बोझ: 49.50 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम, सीएनजी दो रुपये किलो महंगी

Wed, 04 Oct 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Oct 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinder price increased.

कमर तोड़ महंगाई के बीच एक बार फिर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है। एलपीजी, सीएनजी के साथ ही पीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। रसोई गैस के 14 किलो के सिलेंडर के दाम 49.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं एक महीने में दूसरी बार सीएनजी की कीमत 54.50 रुपये से बढ़ाकर 56.50 रुपये कर दी गई है। लखनऊ में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) के दामों में एक रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की गई है। बढ़ी कीमतें चार अक्तूबर की सुबह 6 बजे से लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद 14 लीटर का सब्सिडी वाला सिलेंडर 633 रुपये के बजाय 682.50 रुपये में मिलेगा। इसमें 191.20 रुपये ही सब्सिडी रह जाएगी। वहीं 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 76 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह अब 1149.50 रुपये से बढ़कर 1225.50 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ाए जा रहे हैं दाम

LPG cylinder price increased.

ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी के प्रवक्ता ने बताया गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के चलते दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं। 54.50 रुपये प्रति किलो मिल रही सीएनजी के दामों में दो रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि की गई है।

अब इसकी कीमत 56.50 रुपये प्रति किलो पहुंच जाएगी। इसके अलावा पीएनजी के दामों में भी सरकार ने एक रुपये एससीएम की वृद्धि की है। इसकी कीमत अब 24.90 रुपये एससीएम हो जाएगी। इससे पहले चार सितंबर को सीएनजी के दामों में तीन रुपये की वृद्धि की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed