{"_id":"5b61570d4f1c1bed5e8b6708","slug":"lpg-cylinder-new-price-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सिलेंडर 35 रुपये महंगा, व्यवसायिक सिलेंडर के भी दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सिलेंडर 35 रुपये महंगा, व्यवसायिक सिलेंडर के भी दाम बढ़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी कर ग्राहकों को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू श्रेणी के 14.2 किग्रा भार के सिलेंडर की कीमत में 35 रुपया और व्यवसायिक श्रेणी के सिलेडर की दर में 43 रुपया की बढ़ोत्तरी की है। मासिक रेट रिवीजन बाद निर्धारित नयी बिक्री दर गुरुवार एक अगस्त से लागू हो गई।
विज्ञापन
इसके तहत अब उपभोक्ताओं को 14.2 किग्रा का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 793 की जगह 828 रुपया में मिलेगा। कीमत में हुई इस वृद्धि के कारण सब्सिडी कोटे के सिलेंडर पर अब डिलीवरी बाद 311.50 रुपया सब्सिडी राशि उपभोक्ता के लिंकअप बैंक खाते में पहुंचेगी।
विज्ञापन
इससे सब्सिडीयुक्त कोटे का फायदा उठाने वाले कस्टमरों की जेब पर इस बढ़ोत्तरी का सीधा भार नहीं पड़ेगा। आईओसी कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि व्यवसायिक श्रेणी के 19 किग्रा भार का सिलेंडर बिक्री दर में हुई 43 रुपया की बढ़ोत्तरी बाद यह अब उपभोक्ता को 1403 की जगह 1446 रुपया में मिलेगा।
विज्ञापन