{"_id":"59a8656d4f1c1b57738b493d","slug":"lpg-culinder-prices-go-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का तगड़ा झटका: घरेलू सिलेंडर 73, व्यवसायिक 113.50 रुपया महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का तगड़ा झटका: घरेलू सिलेंडर 73, व्यवसायिक 113.50 रुपया महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी की सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने मासिक रेट रिवीजन के बाद उपभोक्ताओं को झटका देते हुए घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा) की कीमत में 73 रुपया जबकि 19 किग्रा व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में 113.50 रुपया की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
एक सितंबर से लागू होने वाली मूल्य वृद्धि के बाद घरेलू सिलेंडर उपभोक्ता को 560 की जगह 633 रुपया में मिलेगा।
कीमत में हुई बढ़ोत्तरी के कारण लिंकअप बैंक खाते में जमा होने वाली धनराशि भी 78.99 से बढ़कर अब 145.71 रुपया आएगी। जबकि 19 किग्रा व्यवसायिक सिलेंडर 1036 की जगह अब 1149.50 में मिलेगा।
विज्ञापन