फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Low fuel cost plane makes emergency landing in Lucknow

Lucknow News: ईंधन कम होने से लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 28 May 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Low fuel cost plane makes emergency landing in Lucknow
लखनऊ एयरपोर्ट। 
लखनऊ। बंगलूरू से भुवनेश्वर जा रहे अकासा एयर के विमान में ईंधन कम होने के कारण बुधवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एटीसी ने विमान के आने से पूर्व एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1503 बंगलूरू से शाम 5 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। शाम 7 बजे भुवनेश्वर पहुंचने पर खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया। बीच रास्ते में विमान का ईंधन तेजी से घटने लगा। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद रात 9:02 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित करते हुए सीआरपीएफ, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, पुलिस आदि मुस्तैद कर दी गई। पायलट ने रात 9:21 बजे विमान को सकुशल लैंड कराया। साढ़े नौ बजे फुल इमरजेंसी हटाई गई। विमान में कुल 194 यात्री थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर तीन यात्री यहीं उतर भी गए। ईंधन भरवाने और भुवनेश्वर में मौसम सामान्य होने पर देर रात विमान रवाना हुआ।
विज्ञापन


ये होता है फुल इमरजेंसी में

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल के वर्षों में पहली बार फुल इमरजेंसी की स्थिति पैदा हुई। इसमें एयरपोर्ट आने-जाने वाले सभी विमानों को होल्ड पर डाल दिया जाता है। प्रभावित विमान की सकुशल लैंडिंग के बाद फुल इमरजेंसी हटाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed