फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lovers marriage in police station

प्रेमी ने मना किया तो प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस ने कराई शादी

Sun, 14 Feb 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
lovers marriage in police station
लखनऊ। प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका इंदिरानगर थाने पहुंच गई। वहां उसने पुलिस से गुहार लगाई जिस पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने दोनों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने दोनाें की शादी थाने में ही करा दी। परिवारीजन भी पहुंचे और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इंदिरानगर थाना क्षेत्र की रोशनी का इसी क्षेत्र के युवक सत्येंद्र से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग जातियों के होने के कारण एक दिन प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। रोशनी ने सत्येंद्र को समझाने का खूब प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद प्रेमिका इंदिरानगर थाने पहुंची जहां प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर सत्येंद्र मान गया। दोनों ने पास के मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों इंदिरानगर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर ने दोनों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। इंस्पेक्टर इंदिरानगर का कहना है कि दोनों बालिग हैं। समझाने पर दोनों ने शादी का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed