{"_id":"6a988ce3d870815a3a00885d","slug":"lover-murdered-parveen-after-she-demanded-50000-rupees-lucknow-news-c-13-lko1096-1902445-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 50 हजार रुपये मांगने पर प्रेमी ने की थी परवीन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 50 हजार रुपये मांगने पर प्रेमी ने की थी परवीन की हत्या
विज्ञापन
आरोपी धीरज कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड निवासी परवीन (30) की हत्या उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे प्रेमी धीरज कुमार ने दुपट्टे से गला कसकर की थी। पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह रेलवे के बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोपी ने 50 हजार रुपये मांगने पर परवीन की हत्या की थी।
एसीपी कैंट सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि परवीन का शव सोमवार सुबह मानकनगर में डीआरएम कार्यालय के पास नहर किनारे मिला था। शिनाख्त के बाद बुधवार को परवीन के पिता मुन्ना लाल मियां ने मानकनगर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। धीरज ने हत्या की बात स्वीकार की।
उसने बताया कि परवीन करीब पांच साल से उसके साथ स्लीपर ग्राउंड के पास रह रही थी। 30 अगस्त की रात परवीन ने उससे 50 हजार रुपये मांगे। उसने हाल ही में लोन पर ई रिक्शा लेने और रुपये नहीं होने की बात कही। इसी पर दोनों में विवाद हो गया। आरोपी के मुताबिक, तड़के करीब तीन से चार बजे परवीन घर जाने की जिद करने लगी। उसने धमकी भी दी। इससे नाराज होकर उसने दुपट्टे से परवीन का गला कस दिया।
विज्ञापन
नहर में फेंकने गया था शव
आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए ई रिक्शे से डीआरएम पुलिया के पास पहुंचा। वह शव को नहर में फेंकना चाहता था लेकिन पीछे से कुछ लोगों को पैदल आते देखकर डर गया। इसके बाद शव फुटपाथ पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से ई रिक्शा बरामद किया है।