फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lover kills young woman, throws body off bridge

Lucknow News: प्रेमी ने युवती की हत्या कर पुल से फेंका शव

Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lover kills young woman, throws body off bridge
​शिल्पी गौतम की फाइल फोटो।
लखनऊ। मड़ियांव ओवरब्रिज से कूदकर जान देने वाली शिल्पी गौतम (22) की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। उनके पिता रामकिशन ने बेटी के प्रेमी हर्ष, उसके भाई अभय व अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रामकिशन का आरोप है कि आरोपियों ने शिल्पी की हत्या कर शव को ओवरब्रिज से फेंका। उन्होंने इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। यह भी कहा कि आरोपियों ने उन्हें, उनके परिवार को धमकी दी थी।
विज्ञापन

डीसीपी के अनुसारस, पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस बात पर था। जांच में शिल्पी घटना के समय कैमरे में अकेले जाती दिखी हैं। इससे आत्महत्या की प्रबल आशंका है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है। शरीर पर मिली चोटें ऊंचाई से गिरने के कारण लगना प्रतीत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
शिल्पी गौतम मूलरूप से बख्शी का तालाब के बीरमपुर सिंघामऊ गांव की निवासी थीं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शिल्पी मड़ियांव ओवरब्रिज से कूद गई थीं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed