फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Love showered on relationships, money on the market

Lucknow News: रिश्तों पर बरसा प्यार, बाजार पर धन

Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Love showered on relationships, money on the market
लखनऊ। सात दिन से चल रहे वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन शुक्रवार को रिश्तों पर प्यार बरसा तो बाजार पर खूब धनवर्षा हुई। सबसे ज्यादा फायदेमंद होटल, रेस्टोरेंट व बार रहे। शहर भर में वैलेंटान डे के बाजार पर करीब 50 करोड़ रुपयों की धनवर्षा हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को वैलेंटाइन डे पर करीब 1000 छोटे-बड़े रेस्टोरेंट में अच्छी भीड़ रही। फाइव स्टार होटलों से लेकर शहर के नामचीन रेस्टोरेंट व फूड आउटलेट्स तक ने ग्राहकों के लिए अच्छी तैयारी की थी। दिल के आकार का केक, पिज्जा, स्पेशल चॉकलेट्स का बाजार खूब चमका। लखनऊ में ही रेस्टोरेंट की बड़ी चेन चलाने वाले सृजल गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों में भी अच्छी भीड़ रहती है। शुक्रवार को इसमें इजाफा हुआ। हमारे यहां सबसे ज्यादा ऑर्डर स्पेशल लव लैंग्वेज केक व चॉकलेट्स के रहे। इंदिरानगर के एक बड़े रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को दोगुनी भीड़ रही। सामान्य दिनों में एक दिन में जो कारोबार लाख रुपये के आसपास होता था, वह वैलेंटाइन डे पर दोगुना हो गया। होटल, रेस्टोरेंट और बार कारोबार 10 करोड़ के पार रहा।
विज्ञापन

दोगुने दामों पर बिके गुलाब
वैलेंटाइन डे पर फूल बाजार भी खूब महका। 20 रुपये वाला लाल गुलाब शुक्रवार को 40 रुपये तो पीला, गुलाबी और सफेद गुलाब 50-60 रुपये में बिका। फूल व्यापारी मो. कासिम ने बताया कि किसान बाजार स्थित मंडी में करीब चार लाख के गुलाब की आवक रही। इनमें से करोड़ से ज्यादा के गुलाब बिक गए। ब्रांडेड दुकानों व ऑनलाइन बाजार में यह कीमत पांच गुना तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10-50 हजार रुपये के गहने खूब बिके
महंगाई के बावजूद वैलेंटाइन डे पर सराफा बाजार में खूब रौनक रही। 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की लेडीज अंगूठी, छोटी बालियां खूब बिकीं। हीरे के गहनों की भी अच्छी सेल रही। लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि महंगाई का असर रहा, फिर भी वैलेंटाइन डे से बाजार को रफ्तार मिली। 20 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed