फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Love jihad if needed, strict law will be made to stop conversion: Mohsin Raza

जरूरत पड़ी तो लव जिहाद, धर्मांतरण रोकने को बनेगा कड़ा कानून : मोहसिन रजा

Sat, 19 Sep 2020 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 19 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Love jihad if needed, strict law will be made to stop conversion: Mohsin Raza
मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि लव जिहाद और धर्मांतरण की गतिविधियों को रोकने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो कानून भी बनाया जाएगा। योजनाबद्ध तरीके से कुछ कट्टरपंथी संगठन इस साजिश में शामिल हैं। उनकी साजिश का खुलासा करना जरूरी है। लव जिहाद और धर्मांतरण की अधिकतर पीड़ित एक ही समाज से हैं, हिन्दू धर्म की लड़कियां है। जिन्हें बहला फुसला कर पहले तो शादी की जाती है, फ़िर जबरन धर्म परिवर्तन को मजबूर किया जाता है।  
विज्ञापन


एक बयान में उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से हो रही हैं। ऐसी तमाम शिकायतें सुनने में आ रही हैं। अभी हाल ही में कानपुर से कई मामले सुनने में आये। भोली भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाना। यह सब एक साजिश के तौर पर हो रहा है। पीछे की घटनाओं को देखें तो सिमी और अब पीएफआई जैसे संगठनों के लोगों का नाम कई जगह सामने आया है। यह शातिर किस्म के लोग हैं आतंकी संगठनों से भी जुड़े हुए लोग हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते मिल जाता है। लोग संविधान की आड़ भी ऐसे मामलों में ले लेते हैं। शादी करके उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाना यह सरासर गलत है। जब भी जरूरत पड़ेगी कानून बनाया जाएगा। जनता को सुरक्षा देने के लिए ही कानून बनाए जाते हैं। एक-एक शहर से 10 -12 शिकायतों का आना सामान्य नहीं है। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह लोगों को सुरक्षा दे। उन्होंने कहा कि आप देखिए लव जिहाद और धर्मांतरण की पीड़ित एक ही समुदाय से हैं। हिन्दू समाज की लड़कियां ही पीड़ित हो रही हैं। इस साजिश का खुलासा करना बहुत जरूरी है। सरकार ऐसे मामलों पर निगाह रखे है, जब भी जरूरत महसूस होगी, कड़ा कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed